Connect with us

Big breaking: रोडवेज कर्मचारियों का होगा कार्यबहिष्कार,धरना देकर प्रबंधन पर होगा प्रहार

उत्तराखंड

Big breaking: रोडवेज कर्मचारियों का होगा कार्यबहिष्कार,धरना देकर प्रबंधन पर होगा प्रहार

देहरादून। कल यानी सोमवार को रोडवेज कर्मचारी एक दिवसीय कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। यह जानकारी रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने दी है। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। कर्मचारी वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर 21 मार्च से प्रदेश के सभी डिपो में एक दिवसीय

देहरादून। कल यानी सोमवार को रोडवेज कर्मचारी एक दिवसीय कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। यह जानकारी रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने दी है। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। कर्मचारी वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर 21 मार्च से प्रदेश के सभी डिपो में एक दिवसीय धरना देंगे। यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो 28 मार्च से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डॉ. दीपा मलिक ने की शिष्टाचार भेंट

बताया कि मार्च महीने बीतने वाला है, लेकिन कर्मचारियों को अभी तक फरवरी महीने का वेतन नहीं मिल पाया। एसीपी के नाम पर कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी की जा रही है, जो न्यायोचित नहीं हैं। एसीपी प्रकरणों में कर्मचारियों ने प्रत्यावेदन दिए थे, लेकिन उन पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

सातवें वेतनमान के अनुरूप महंगाई और अन्य भत्ते नहीं मिल पा रहे। कहा कि परिषद 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार प्रबंधन को ज्ञापन दे चुका हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिस कारण मजबूरन अब चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top