Connect with us

पीएनबी ने लॉंच किया “पीएनबी निर्माण 2025”- ग्राहकों को सशक्त बनाने हेतु एक विशेष रिटेल ऋण कैंपेन

उत्तराखंड

पीएनबी ने लॉंच किया “पीएनबी निर्माण 2025”- ग्राहकों को सशक्त बनाने हेतु एक विशेष रिटेल ऋण कैंपेन

देहरादून- 23 अप्रैल 2025: सार्वजनिक क्षेत्र में देश के प्रमुख बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 20 जून 2025 तक अपने विशेष संस्करण रिटेल ऋण कैंपेन “पीएनबी निर्माण 2025” की घोषणा की है। यह अभियान सभी पीएनबी शाखाओं के साथ-साथ इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म – पीएनबी वन एप और आधिकारिक वेबसाइट. के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इस पहल के अंतर्गत पीएनबी गृह और कार ऋणों के लिए जीरो प्रोसेसिंग और डाक्यूमेंटेशन शुल्क, जैसे विशेष लाभ प्रदान कर रहा है, साथ ही एक निर्दिष्ट राशि से अधिक के गृह ऋण अधिग्रहण के लिए नि:शुल्क एनईसी, कानूनी और मूल्यांकन भी दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

इस अवसर पर बोलते हुए, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कहा: “पीएनबी में, हम ग्राहकों को उनकी गृह और कार स्वामित्व की यात्रा को सरल बनाने वाले खास वित्तीय समाधानों के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘पीएनबी निर्माण 2025’ के साथ, हमारा लक्ष्य अपने मूल्यवान ग्राहकों के लिए वित्तपोषण की प्रक्रिया को सरल और तेज करना है।”

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

इन लाभों के अलावा, इस अभियान में लागू नियमों और शर्तों के अधीन, गृह, कार और शिक्षा ऋणों पर 5 आधार अंकों (बीपीएस) की ब्याज दर रियायत भी शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top