Connect with us

देहरादून में 5 किमी दौड़ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

उत्तराखंड

देहरादून में 5 किमी दौड़ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

देहरादून 17 फरवरी। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम सभी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर जनजागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ

इस अवसर पर विधायक खजान दास, सविता कपूर तथा परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी ने इसे जनसहभागिता का उत्सव बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top