Connect with us

भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश

उत्तराखंड

भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश

बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, ब्रिडकुल, ग्रामीण निर्माण विभाग, एनएच, वैप्कोस और बीआरओ के अधिकारियों को भू-स्खलन संभावित संवेदनशील स्थलों के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस विभाग को सुरक्षा कर्मियों को तैनात किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों को वितरित किए 1220 फूड पैकेट

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण विशेषकर कपकोट क्षेत्र में भू-स्खलन की घटनाएँ अधिक हो रही हैं। इससे आम जनमानस, यात्रियों और वाहन चालकों की आवाजाही अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकती है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे संवेदनशील भू-स्खलन संभावित स्थलों के दोनों ओर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड यथाशीघ्र स्थापित करने के सख्त निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

जिलाधिकारी भटगांई ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने संस्थान, विभाग के अंतर्गत संवेदनशील मोटर मार्गों को चिन्हित करने और भू-स्खलन संभावित स्थलों के दोनों ओर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि ये बोर्ड रिफ्लेक्टिव सामग्री से बने हों ताकि रात में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दें। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  इस बार महिला टीम की प्राइज मनी में 300% का इजाफा, IPL और पुरूष टीम को भी छोड़ा पीछे
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top