Connect with us

मुख्यमंत्री के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस कल्याण के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस कल्याण के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों के कल्याण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए नई टिहरी में 90 वर्गमीटर भूमि निःशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

शासन के अनुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय भवन संख्या-12, सी-ब्लॉक टाइप-3 के समीप स्थित 90 वर्गमीटर रिक्त भूमि पुलिस विभाग के कल्याणार्थ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून तैयारियों पर डीएम सख्त, जलभराव, गड्ढों और जर्जर भवनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जिलाधिकारी एवं पुनर्वास निदेशक, टिहरी बांध परियोजना, नई टिहरी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही नियमानुसार भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस भूमि आवंटन से पुलिस विभाग की आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी और पुलिस कर्मियों के हितों से जुड़ी व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top