Connect with us

मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी…

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क अवसंरचना, पर्यटन विकास, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जन सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए 306 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत भारत सरकार से स्वीकृत नौ कार्यों के लिए 288.41 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। इन कार्यों के लिए पहली किस्त के रूप में 40 प्रतिशत यानी 115.36 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों का सीएम धामी ने किया सम्मान

बदरीनाथ धाम में रिवर फ्रंट विकास कार्य की पुनरीक्षित लागत के तहत भी वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार के पर्यटन अवस्थापना मद से इसके लिए छह करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

राज्य सेक्टर के तहत मानसून अवधि में बाढ़ सुरक्षा, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के लिए पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल जिलों की छह योजनाओं के लिए 9.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…

इसके अलावा अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए 72.63 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…

अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के चलनीछीना में घटीका मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 99.39 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, हल्द्वानी स्थित श्रम भवन परिसर में लिफ्ट संयोजन के निर्माण कार्य के लिए 30.30 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top