Connect with us

गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…

उत्तराखंड

गैरसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा से स्वागत…

 

गैरसैंण। विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए सोमवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गौचर, कर्णप्रयाग और खेती समेत कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘आदर्श चम्पावत’ के साथ ‘आदर्श उत्तराखंड’ का संकल्प होगा साकार: सीएम धामी…

रुद्रप्रयाग जिले में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद चमोली जिले में विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके स्नेह व आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी

आदिबद्री पहुंचने पर मुख्यमंत्री स्थानीय दुकानों पर भी गए और लोगों व बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण के लिए रवाना हुए, जहां वह विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top