Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण…

हरिद्वार 6 मार्च।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार 7 मार्च को हरिद्वार में आयोजित ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और गृहमंत्री के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल बैरागी कैम्प सहित पूरे शहर को सजाया-संवारा जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार का भ्रमण किया और बैरागी कैम्प पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा स्थल, मंच, प्रदर्शनी क्षेत्र, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सुचारु और व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा परीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह बैरागी कैम्प में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आधारित विकास प्रदर्शनी तथा नई न्याय संहिताओं पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार की मेयर किरन जैसल, रुड़की की मेयर अनीता देवी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top