Connect with us

ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड को स्कॉच अवार्ड–2025 से सम्मानित…

उत्तराखंड

ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड को स्कॉच अवार्ड–2025 से सम्मानित…

ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड को स्कॉच अवार्ड–2025 से सम्मानित…

देहरादून, 22 सितम्बर।
ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड को हाउस ऑफ हिमालयाज पहल और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना–रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड–2025 से नवाज़ा गया है। यह सम्मान 20 सितम्बर को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

स्कॉच अवार्ड देश में सामाजिक और आर्थिक विकास के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयासों को मान्यता देने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है। इसकी शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी और तब से यह पुरस्कार उन संस्थानों व विभागों को दिया जाता है, जो डिजिटल, वित्तीय और सामाजिक समावेशन में उत्कृष्ट योगदान देते हैं।

हाउस ऑफ हिमालयाज पहल के तहत प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों की महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय किसानों द्वारा तैयार उत्पादों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल से न केवल उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है, बल्कि स्थानीय समुदाय की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

वहीं, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता, आधुनिक तकनीकी, व्यवसायिक प्रबंधन का प्रशिक्षण और स्वरोज़गार में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस योजना से प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, पलायन रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने में मदद मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने भंडारे में की सेवा, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद…

यह पुरस्कार ग्राम्य विकास विभाग की ओर से राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई की परियोजना समन्वयक एवं अपर सचिव ग्राम्य विकास सुश्री झरना कमठान ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. प्रमोद बेनीवाल, गोविन्द धामी, गुलजारन कुमार एवं हाउस ऑफ हिमालयाज से प्रेरणा ध्यानी भी मौजूद रहीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top