Connect with us

नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…

उत्तराखंड

नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…

देहरादून 18 मई। पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने इस पत्र के जरिए नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए उन्हें पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश की जनता ने उन्हें दोबारा “मुख्य सेवक” का दायित्व सौंपा, जिसके अनुरूप राज्य में बेरोजगारी दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है, और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…

उन्होंने कहा कि आज युवा अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा लागू सख्त नकल विरोधी कानून और पारदर्शी चयन प्रक्रिया ने योग्य अभ्यर्थियों को उनका हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजकीय सेवक के रूप में चयन केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय होता है। उन्होंने सभी चयनित कार्मिकों से अपील की कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी और मानवता के मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और आमजन की सेवा में सदैव तत्पर रहें।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई चयनित युवाओं से दूरभाष पर बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया और उन्हें जनसेवा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top